जब कभी तेरा नाम लेते हैं
दिल से हम इन्तेकाम लेते है

मेरी बर्बादियों के अफ़साने
मेरे यारों का नाम लेते हैं

बस यही एक जुर्म है अपना
हम मुहब्बत से काम लेते हैं

हर कदम पर गिरें मगर सीखा
कैसे गिरतों को थाम लेते हैं

हम भटक कर जुनूं कि राहों मे
अक्ल से इन्तेकाम लेते है

जब कभी तेरा नाम लेते हैं
दिल से हम इन्तेकाम लेते है