दर्द अपनाता है पराये कौन
कौन सुनता है और सुनाये कौन

कौन दोहराए पुरानी बातें
गम अभी सोया है जगाये कौन

वो जो अपने हैं, क्या वो अपने हैं
कौन दुःख झेले, आजमाये कौन

अब सुकून है तो भूलने में है
लेकिन उस शख्स को भुलाये कौन
दर्द अपनाता है पराए कौन

आज फिर दिल है कुछ उदास-उदास
देखिए आज याद आये कौन
दर्द अपनाता है पराए कौन
कौन सुनता है और सुनाये कौन